{"_id":"5d93a31b8ebc3e93c1260ca1","slug":"15-nobles-donated-blood-in-the-camp-with-enthusiasm-and-enthusiasm-mahoba-news-knp5171591165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में जोश व उत्साह के साथ 15 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में जोश व उत्साह के साथ 15 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते एडीएम रामसुरेश वर्मा
- फोटो : MAHOBA
महोबा। अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि पहले की अपेक्षा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता आई है। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वेच्छा से शिविर लगाकर रक्तदान कर रहे हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर में 20 लोगों ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 15 लोगों ने रक्तदान किया। सबसे पहले संजय अग्रवाल ने ब्लड डोनेट कराया। इसके बाद आशा संस्थान, हिंदू युवा वाहिनी आदि के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गुलशेर अहमद, शरदचंद्र, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नेहा चंसौरिया, रामजी गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करने वाले महादानी
संजय अग्रवाल, जुनैद अहमद, आशा संस्थान की काउंसलर शीतू वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष अहिरवार, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, सुशील सिंह, प्रशांत सिंह, कमलेंद्र कुमार सिंह, रामजी गुप्ता, नीरज रैकवार, पवन कुमार कुशवाहा, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला, योगेंद्र रैकवार, महिपाल सिंह व प्रमोद कुमार सिंह ने रक्तदान किया।
प्रमाण पत्र पाकर खिले रक्तदानियों के चेहरे
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के हाथों प्रमाण पत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पहली बार रक्तदान करने वाले सुशील सिंह, प्रशांत सिंह व योगेंद्र ने बताया कि रक्तदान के बाद उन्हें किसी प्रकार की कमजोरी नहीं हुई बल्कि उनका उत्साह दोगुना हो गया।