फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 km walk on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर निकाली 15 किमी की पदयात्रा

Thu, 03 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
15 km walk on Gandhi Jayanti
गांधी संकल्प पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर शहर में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में ऊदल चौक से गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। 15 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान बोरी में प्लास्टिक, पन्नी और डिस्पोजल की वस्तुएं बीनकर एकत्र की गई। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 8 बजे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ऊदल चौक में एकत्र हुए। 150 कार्यकर्ताओं के एकत्र होने के बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा सब्जी मंडी तिराहा, सराफा चौराहा, तहसील चौराहा, आल्हा चौक, रोडवेज तिराहा, पीपीएन चौराहा में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर लोगों को थैलों का वितरण किया गया। जिससे लोग थैलों में खरीदारी करें। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3 बजे ग्राम भटेवर से पुन: गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू की गई। जो रैपुरा, बरात पहाड़ी होते हुए ग्राम बिलबई पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब 15 किमी की पदयात्रा की। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक और पन्नी के प्रयोग से हो रहे नुकसान को बताते हुए इसका प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि गांधी जी के विचारों को हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। पदयात्रा में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल अग्रवाल, कबरई चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, प्रभात पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, रामजी गुप्ता अनूप सोनी, रोशन सिंह, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed