{"_id":"5936e4ac4f1c1bd6638b4572","slug":"1496769724798-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 98 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 98 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में सिर्फ पांच शिकायतें निपटीं
महोबा।
सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 98 शिकायतें आईं। इनमें से महज पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के समय दो गवाहों के नाम व मोबाइल नंबर अंकित जरूर किया जाए।
तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटी रही। प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार ने निस्तारण का भरोसा दिया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 20, जल निगम की 10, पुलिस विभाग की 15, विद्युत विभाग की 10 समेत कुल 98 शिकायर्तें आइं जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उत्तर प्रदेश में जनपद महोबा का स्थान अच्छा नही है। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। इसकी मानीटरिंग मुख्यमंत्री स्तर से होती है।
विज्ञापन
इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। तहसील दिवस में सीडीओ शंकरलाल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, परियोजना निदेशक आरएस गौतम समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
- सदर तहसील में 98 शिकायतें आईं