फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   142 posts of LT grade and 97 lecturers are vacant in inter colleges

Mahoba News: इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड के 142 और प्रवक्ता के 97 पद खाली

Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
142 posts of LT grade and 97 lecturers are vacant in inter colleges
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में लंबे समय से स्टाफ की भारी कमी है। इससे पठ्न-पाठन का काम प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि जिले में ऐसा कोई इंटर कॉलेज नहीं हैं जहां स्टाफ की कमी न हो। स्थायी प्रधानाचार्यों की कमी होने के चलते इन कॉलेजों में प्रभारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 14 राजकीय इंटर कॉलेज और 20 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में एलटी ग्रेड व प्रवक्ता पद पर तैनात अध्यापक अध्यापन कार्य करते हैं। बावजूद इसके इन कॉलेज में स्टाफ की कमी चली आ रही है। जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा कस्बों व ग्रामीण स्तर पर संचालित इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूल में भी स्टाफ की कमी है। जिले में एलटी ग्रेड के 142 और प्रवक्ता के 97 पद खाली हैं। कॉलेजों के प्रधानाचार्य पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। दस दिन बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में स्टाफ की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

शहर के राजकीय मुकुंदलाल इंटर कॉलेज में स्टाफ की भारी कमी है। यहां एलटी ग्रेड के स्वीकृत 17 पदों के सापेक्ष महज पांच पद भरे हैं जबकि 12 खाली चल रहे हैं। वहीं प्रवक्ता के स्वीकृत 9 पदों के सापेक्ष सिर्फ तीन भरे हैं जबकि छह रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, भूगोल आदि विषयों के अध्यापकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यहां एलटी ग्रेड के स्वीकृत 25 पदों के सापेक्ष 15 पद भरे हुए हैं जबकि 10 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रवक्ता के स्वीकृत 12 पदों के सापेक्ष सिर्फ दो पद ही भरे हैं जबकि 10 पद खाली चल रहे हैं। अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, बायोलॉजी आदि विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं।


डीआईओएस एसपी सिंह का कहना है कि जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॉलेजों में काफी समय से एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर स्टाफ की तैनाती के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। एक बार फिर उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर समस्या से अवगत कराया जाएगा और स्टाफ की कमी दूर करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed