फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तैयारियां पूरी, शहर में 109 स्थानों पर होगा होलिका दहन

तैयारियां पूरी, शहर में 109 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Tue, 19 Mar 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
तैयारियां पूरी, शहर में 109 स्थानों पर होगा होलिका दहन
महोबा। रंगों के पर्व होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 20 मार्च को होलिका दहन के साथ तीन दिवसीय पर्व शुरू होगा। इस बार शहर में 109 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसको लेकर युवाओं की टोलियों ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

होली के पर्व को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। रंगों का पर्व 20 मार्च से शुरू होगा। पहले दिन रात के समय शहर में चयनित 109 स्थानों पर होलिकादहन होगा। 21 मार्च को कीचड़ की होली खेली जाएगी जबकि 22 मार्च को रंग, गुलाल की होली होगी। इसी दिन भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। घर-घर में खोया की गुझिया बनेंगी। बच्चे रंग और पिचकारी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर राव ने बताया कि होली पर्व पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। होलिकादहन स्थलों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन


केमिकल युक्त रंग खराब कर सकते हैं आपकी त्वचा
महोबा। बाजार में केेमिकल युक्त रंगों की भरमार है। होली पर्व पर यह रंग शरीर पर गलत प्रभाव डाल सकते है। जिला अस्पताल के डॉ. जावेद अहमद बताते हैं कि केमिकल युक्त रंग नुकसानदायक हैं। इन रंगों के प्रयोग से त्वचा खराब हो सकती है। त्वचा व आंखों में रंग जाने से एलर्जी हो जाती है। कहते हैं कि केमिकल युक्त रंगों की बजाय अबीर व गुलाल का प्रयोग किया जाए। जिससे शरीर में विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed