फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला की 11

हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला की 11

Fri, 22 Feb 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला की 11
हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला की 1183 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला विषय का पेपर कराया गया। जिसमें 1183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों में पहुंच शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।
जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जा रहीं हैं। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल व इंटर के चित्रकला का पेपर एक साथ होने के चलते केंद्रों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। तलाशी व प्रवेश पत्र चेक करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल के चित्रकला में पंजीकृत 12176 छात्र-छात्राओं में से 11232 उपस्थित हुए जबकि 944 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट की चित्रकला में पंजीकृत 3050 परीक्षार्थियों में 2811 ने पेपर दिया जबकि 239 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस एसपी सिंह व बीएसए महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। कहीं भी किसी नकलची के पकड़ने की सूचना नही है। अभी तक जिले में एक नकलची पकड़ा गया है। जिसे मंडलीय सचल दल ने कुलपहाड़ के एक कालेज से पकड़ा था। डीआईओएस ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण परीक्षाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed