{"_id":"5c6ee3f5bdec22738335fb68","slug":"141550771189-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनारा ने सौरा की टीम को 16 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनारा ने सौरा की टीम को 16 अंकों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। सिद्घबाबा मेले में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मैच मध्यप्रदेेश के अजनारा और महोबा के सौरा के बीच खेला गया। अजनारा ने 18 अंक पाकर सौरा की टीम को एकतरफा 16 अंकों से हरा दिया। सौरा के खिलाड़ी सिर्फ दो अंक की हासिल कर सके। विजेता टीम को कबड्डी प्रेमी मगरौल प्रधान अर्जुन राजपूत ने 4,100 रुपये नगद और शील्ड देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 3,100 रुपये और शील्ड दी गई।
पहले राउंड में अजनारा और भदर्रा के मध्य कबड्डी मैच होना था लेकिन भदर्रा की टीम न आने के कारण अजनारा को वाक ओवर मिल गया। दूसरे राउंड में परांपातर और अजनारा के बीच मैच खेला गया। जिसमें अजनारा ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। उधर सौरा के खिलाड़ी भी दो मैच लगातार जीतने के बाद फाइनल में पहुंचे लेकिन गुरुवार को सौरा की टीम फाइनल में हार गई।
विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मगरौल के प्रधान अर्जुन राजपूत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होती रहना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों की भीड़ जुटी।