{"_id":"5c66fea7bdec2211b705ffb5","slug":"131550253735-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में नए तरीके से निस्तारित होंगी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में नए तरीके से निस्तारित होंगी समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित व गुणात्मक निस्तारण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने नई पहल शुरू कर दी है। जिसके तहत निरीक्षक जगदेव प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। थाना दिवस से एक दिन पहले थानावार चिह्नित मामलों की सूची थानों से प्राप्त कर एसपी को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद राजस्व से संबंधित मामलों की सूची बना ली जाएगी। इसके बाद सभी लोगों को एक दिन पहले सूचना दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ से संपर्क कर शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त ऐसे मामलों की भी सूची में शामिल किया जाएगा। जो थाना दिवस को रखे जाने की प्रकृति के हों। इस प्रकार बनी अंतिम सूची में अंकित सभी मामलों का निस्तारण थाना दिवस पर थाना प्रभारी द्वारा किया जाएगा। संबंधित मामले में शिकायतकर्ता पक्षकारों को थानास्तर से एक दिन पूर्व ही थाना दिवस के बात सूचित कर दिया जाएगा। जिससे थाना दिवस के दिन मौके पर पुलिस विभाग तथा संबंधित विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाते हुए मामले की जांच करके उसका विधिक निस्तारण करे। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जो मामले चिह्नित किए गए हैं। उसके निस्तारण से संबंधित विभाग के प्रतिनिधि थाना दिवस पर उपलब्ध रहें। इसके लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से समय रहते संपर्क किया जाए।
एसपी ने बताया कि थाना दिवस की पिछड़ी व्यवस्था अब और बेहतर होगी। पिछले थाना दिवस में 105 प्रार्थना पत्र की लिस्ट बनी थी। जिसमें से 62 मामलों का निस्तारण हुआ था। उन्होंने बताया कि कुछ मामले न्यायालय पेेंडिंग थे, जिनका निस्तारण नहीं हो सका है। अब तेजी से निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना दिवस में नए तरीके से निस्तारित होंगी समस्याएं
- थाना दिवस से एक दिन पहले तैयार होगी सूची