{"_id":"62474c875db48069952e9ea4","slug":"13-injured-including-brother-in-law-in-road-accidents-mahoba-news-knp688811561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में जीजा-साले समेत 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में जीजा-साले समेत 13 घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में जीजा-साले समेत 13 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
जनपद हमीरपुर के मुस्करा गांव निवासी मनीष शुक्रवार की दोपहर बाइक से गहरौली निवासी अपने साले सतीश का इलाज कराने के लिए चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ जिला अस्पताल महोबा आ रहा था। तभी करहराकलां के समीप तेज रफ्तार बाइक फिलसने से बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी प्रताप मामना निवासी जयसिंह के साथ गुरुवार की शाम बाइक से मुख्यालय से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इसी तरह ऐंझी निवासी हरीसिंह, उटियां निवासी विनोद, चरखारी निवासी रीतेश, सुरहा निवासी आकाश , लवकुश नगर निवासी ममता, पहरेथा निवासी कमलेश, मलकपुरा निवासी कमला देवी व रामदेवी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। मनीष व जयसिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।