{"_id":"5cc0abecbdec225eef518765","slug":"121556130796-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से वृद्घ समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से वृद्घ समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। तेज धूप निकलने से हीट स्ट्रोक व डायरिया के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार को डायरिया की चपेट में आने से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मरीजों को चक्कर आने व उल्टी दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खरेला के ग्राम बसौरा निवासी अद्दू (75) पुत्र बालकिशन दो दिन पहले बीमारी की चपेट में आ गए। उल्टी दस्त व तेज बुखार होने पर परिजन मंगलवार की रात उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला हवेली दरवाजा निवासी नजमा (65) को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले आए।
भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी धीरज (35) घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी अचानक चक्कर आने से वह जमीन में गिर गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह सुभाष नगर निवासी दीप्ति (09), कल्याण सागर निवासी देवकी व रामरतन समेत आधा दर्जन लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह के अंदर डायरिया से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।