{"_id":"5c8d401abdec2214084cd8f2","slug":"121552760858-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। लोकसभा चुनाव को लेकर इस दफा भारत निर्वाचन आयोग ने लोगों के उपयोग के लिए और चुनाव को निष्पक्षता से कराने को विभिन्न एप लांच किए है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोग द्वारा लांच किए गए ‘सिटीजन विजलेंस’ सी-विजिल मोबाइल एप्लिकेशन का सभी उड़नदस्ता टीमों के मजिस्ट्रेटों व पुलिस टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि कोई भी आम नागरिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों की फोटो एवं पांच मिनट तक की वीडियो को इस एप के जरिए अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतें कलक्ट्रेट में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉनटेक्ट सेंटर के माध्यम से संबंधित उड़नदस्ता टीम को 5 मिनट के अंदर स्थानांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद उड़नदस्ता टीम घटनास्थल पर 15 से 30 मिनट में पहुंच जाएगी और उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संबंधित आरओ व एआरओ को सबमिट कर दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल से प्राप्त शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अंदर करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लाइव अपडेटेड फोटो एवं वीडियो ही अपलोड किए जा सकेंगे, पूर्व के वीडियों व फोटो एप नही लेगा। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पुष्पेन्द्र निरंजन, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे सहित सभी उड़नदस्ता टीमों के मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर होगा निस्तारण
- उड़नदस्ता टीमों के मजिस्ट्रेटों व पुलिस टीम को दिया प्रशिक्षण