फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सेमीफाइनल में पनवाड़ी ने पन्ना को 23 रन से हराया

सेमीफाइनल में पनवाड़ी ने पन्ना को 23 रन से हराया

Tue, 26 Feb 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पनवाड़ी ने पन्ना को 23 रन से हराया
सेमीफाइनल में पनवाड़ी ने पन्ना को 23 रन से हराया
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब पन्ना और पनवाड़ी की टीम के बीच खेला गया। पनवाड़ी ने पन्ना को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
मुलायम सिंह मैदान में चल रहे सेमीफाइनल क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले टास जीतकर पन्ना की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पनवाड़ी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए। पनवाड़ी के ओपनर बल्लेबाज जीशान 62 और भोले ने 12 रनों का सहयोग किया। पन्ना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कल्याण और मोनू ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनवाड़ी की टीम 136 रन पर आल आउट हो गई। पनवाड़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शहबाज ने चार खिलाड़ियों को आउट किया जबकि चंदन और विजय ने दो-दो विकेट लिए। जीशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जगदीश वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा, विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed