फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 people including father and son injured in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 12 घायल

Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
12 people including father and son injured in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 12 लोग घायल हो गए। कोतवाली कुलपहाड़ के सिरमौर गांव निवासी महेश (45) बृहस्पतिवार की रात बाइक से अपने पिता जागेश्वर (75) के साथ खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महेश ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक गिरने से उन्हें चोटें आईं। इसी तरह कैथा निवासी आकाश, रिवई निवासी रामहेत, विशालनगर निवासी पुष्पलता, पहरा निवासी संगीता, सराफीपुरा निवासी अमित, भितरिया निवासी सरोज, खिरवा निवासी मीरा, बरायं निवासी नीतू, गांधीनगर निवासी प्रिंस और नारायणदास अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुष्पलता, अमित व प्रिंस की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed