फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 including three teenagers injured in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन किशोर समेत 12 घायल

Thu, 23 Nov 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 including three teenagers injured in road accidents
महोबा/पनवाड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन किशोर समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के सौरा निवासी नीरज कुशवाहा (22) बुधवार की शाम बाइक से कस्बा पनवाड़ी से घर वापस लौट रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हरपालपुर बाईपास तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे युवक घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक में सवार रहुनियापुरा निवासी भूपेंद्र यादव (23) को गंभीर चोटें आईं। दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने महोबा रेफर कर दिया।
इसी तरह कंचनपुरा निवासी उमेश, खिरिया निवासी रोहित, रिवई निवासी चांदनी, भगतसिंह नगर निवासी रविंद्र, करहराकलां निवासी मंगल, गहरौली निवासी लालमन, कबरई निवासी मलखान, बरा निवासी संतोष, अलीपुरा निवासी दुर्गेश और संजय अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
युवक ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। मोहल्ला भटीपुरा निवासी मूलचंद्र (45) बुधवार की रात घर पर था। तभी किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी होने पर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, दो पर रिपोर्ट
महोबा। थाना अजनर के नगाराडांग गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। नगाराडांग निवासी कल्लू अहिरवार गांव से घर लौट रहा था। तभी दो लोगों ने उसे पानी की टंकी के पास रोक लिया। गालीगलौज का विरोध करने पर दबंगों ने डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र और ग्यासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed