फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण में आई तेजी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण में आई तेजी

Wed, 13 Feb 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण में आई तेजी
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की भूमि अधिग्रहण में आई तेजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। प्रदेेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए जिले में 309 हेक्टेयर के सापेक्ष 160 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर किसानों के 214 बैनामे कराए जा चुके हैं। जो शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक है। साथ ही परियोजना के सातों जिलों में भूमि अधिग्रहण के मामले में महोबा पहले स्थान पर बरकरार है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की नोडल अधिकारी एडीएम पूनम निगम ने बताया कि जिले को 45 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण की पहली किस्त के रूप में शासन ने दिया था। जिसके तहत 41 करोड़ रुपया भुगतान कर किसानों से परियोजना में आने वाली भूमि के बैनामे कराए जा चुके हैं। जिले की शत प्रतिशत भूमि अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ रुपये का परिव्यय आएगा। जिसके सापेक्ष 63 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त की डिमांड शासन से की गई है। जल्द ही यूपीडा द्वारा धन अवमुक्त कर दिया जाएगा। केवल खन्ना गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए 100 करोड़ रुपया व्यय किया जाना है। राजस्व टीमें चरखारी और महोबा तहसील के एक्सप्रेस वे प्रभावित किसानों से निरंतर संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिले में प्रतिदिन चार से पांच बैनामों का औसत आ रहा है। कोषागार द्वारा बैनामे के बाद संबंधित किसान के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है। एक्सप्रेस वे परियोजना में चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा और महोबा की जमीनें अधिग्रहीत की जा रही है। महोबा में कुल आठ गांवों की भूमि एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही है। शासन द्वारा अभी तक खन्ना के भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति नहीं दी गई है। जिलास्तर से यूपीडा को अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अनुमोदन आते ही खन्ना क्षेत्र के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed