फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   छंगा तिराहा में दो घंटे लगा जाम, यातायात ठप

छंगा तिराहा में दो घंटे लगा जाम, यातायात ठप

Fri, 12 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
छंगा तिराहा में दो घंटे लगा जाम, यातायात ठप

विज्ञापन
कबरई महोबा। आधे-अधूरे सड़क निर्माण और गंज मंडी से आने वाले सैकड़ों गिट्टी से लोड ट्रकों के कानपुर हाईवे में छंगा तिराहा आते ही जाम लग जाने से दो-दो घंटे नागरिक जाम में फंसे रहते है। शुक्रवार को जाम लग जाने से कानपुर-सागर हाईवे में दो घंटे तक लोग फंसे रहे। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। कस्बे के लोगों में जाम के चलते आक्रोश है।
कस्बे के छंगा तिराहा से कानपुर सागर हाईवे मिलता है। इसी मार्ग से गंज क्रेशर मंडी की सैकड़ों गाड़ियां गिट्टी लेकर आती जाती है। इसी मार्ग में 400 मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिसके ऊपर 100 से अधिक गांवों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। इस कारण छंगा तिराहा में यातायात का दबाव अधिक रहता है। शनिवार को सुबह 10 बजे इसी तिराहे में जल्दी आगे वाहन निकालने के चक्कर में जाम लग गया। जो दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुल सका। इसी मार्ग में कानपुर-सागर के छंगा तिराहा से पांच पहाड़ी तक सीसी सड़क का निर्माण शाहजहांपुर की फर्म अजय एसोसिएट्स द्वारा किया जा रहा है। जो छह माह में 600 मीटर सड़क भी नहीं बना सकी। जिस कारण इसी मार्ग से गुजरने वाले वाहन छंगा तिराहा में आकर जाम का शिकार हो जाते है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पिछले छह माह में सीसी रोड की केवल एक पटरी बनाई है, जिससे वाहन चलते समय पलटने की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यवसायी प्रीतम प्रसाद निगम ने बताया कि जाम के कारण मरीज भी अस्पताल नहीं जा पाते और मजबूरन 20 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी का कहना है कि महीनों से पीडब्ल्यूडी सीसी सड़क धीमी गति से बना रही है। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। जल्द ही सड़क निर्माण पूरा होते ही जाम के जहां से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छंगा तिराहा में दो घंटे लगा जाम, यातायात ठप
-छह माह में 600 मीटर बन सकी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed