{"_id":"59cbd9984f1c1bcc538b4b9c","slug":"111506531736-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री ने किया बिजली सब स्टेशन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री ने किया बिजली सब स्टेशन का शिलान्यास
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के धवर्रा गांव में बनने वाले बिजली उपकेंद्र से आसपास के दर्जभर गांवों को फायदा मिलेगा। इन गांवों में फाल्ट की वजह से होने वाली बिजली कटौती और लो वोल्टेज से राहत मिलेगी।
इस उपकेंद्र का बुधवार को प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने शिलान्यास किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया।
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सरहद पर स्थित धवर्रा गांव की जिला मुख्यालय महोबा से दूरी करीब 55 किलोमीटर है। यहां के बाशिंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए मध्य प्रदेश के नौगांव और आश्रित रहना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां बिजली की समस्या आम बात है। ऐसे में इस गांव में बिजली उपकेंद्र खुलने से एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। धवर्रा के निवासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का निजी सचिव डा. राकेश मिश्रा ने कहा कि गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
धवर्रा गांव मंदिर से चमरुआ गांव तक 11 किलोमीटर सड़क निर्माम, 78 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना, उज्जवला योजना के तहत 166 ग्रामीणों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिलाया गया है। अभी इस गांव के 108 लोगों को अभी कनेक्शन मिलना है।
सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यूपी के एमपी में घुसे हुए हैं और एमपी के कुछ गांव यूपी में घुसे हुए है।
इन गांवों में विकास की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जो गांव जिस प्रदेश की सीमा में घुसे हैं, उसे उसी प्रदेश में मिला दिया जाए। इससे विकास को गति मिलेगी।
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि यदि बुंदेलखंड को अगल राज्य बना दिया जाए तो यूपी एमपी में घुसे गांवों की समस्या खत्म हो जाएगी।
सभी गांव बुंदेलखंड राज्य में आ जाएंगे और उनका तेजी से विकास होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, सीओ कुलपहाड़ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सार्वजनिक सुलभ शौचालय का भी शिलान्यास किया गया।
कस्बा के मोहल्ला बजरिया में रैकवार समाज के लोगों ने जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के धवर्रा जाते समय काफिला रुकवाकर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक राकेश गोस्वामी व बृजभूषण राजपूत को भी फूल मालाएं डाली। इस मौके पर राम भरोसे, मइयादीन, अलखजीत, जगतराज, रामस्वरूप सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
धवर्रा सबस्टेशन से दर्जनभर गांवों को मिलेगी बिजली
वन, पर्यावरण, जंतु एवं उद्यान राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं