फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 condidate fill nomination form

11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 25 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 25 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
11 condidate fill nomination form

चरखारी विधानसभा के उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सपा, बसपा, भाजपा सहित 11 प्रत्याशियों ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र लेने के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी प्रत्याशियाें को भारत के संविधान के तहत चुनाव लड़ने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत ने जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर नन्हकू को एक सेट में जमा किया। रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र को पढ़ने के बाद अपने सामने हस्ताक्षर कराए। इसके बाद सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत अपनी देवरानी राखी राजपूत के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। फिर एक सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, हसरत खां सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी रामजीवन यादव ने पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मुकेश गुप्ता, भारत विशाल शुक्ला सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिर निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, कमालउद्दीन, छत्रपाल, दशरथ, मनोज कुमार, रामकुमार ने भी चरखारी विधान सभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सोमवार को रमेश चंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed