{"_id":"5c6ee1f7bdec227368422ca6","slug":"101550770679-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूटेगा रेलवे हॉस्पिटल और मनोरंजन केंद्र, बनेंगे नए प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूटेगा रेलवे हॉस्पिटल और मनोरंजन केंद्र, बनेंगे नए प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटेगा रेलवे हास्पिटल और मनोरंजन केंद्र, बनेंगे नए प्लेटफॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। महोबा जंक्शन रेलवे स्टेशन में अब तीन की जगह पांच प्लेटफार्म हो जाएंगे। जिससे आगामी समय में चलने वाली नई ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नही होना पड़ेगा। जल्द ही नए प्लेटफार्म बनाने के लिए रेलवे हास्पिटल और मनोरंजन केंद्र हाल तोड़ा जाएगा। ताकि चौथे और पांचवें प्लेटफार्म का निर्माण हो सके।
रेलवे स्टेशन महोबा में नई ट्रेन शुरू कराने से पहले रेलवे यात्री सुविधाओं के विकास पर जोर दिया रहा है। ताकि नई ट्रेन इस रूट में चालू होने से पहले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर उन्होंने लंबित डीपीआर को स्वीकृति करवाकर रेलवे बोर्ड भिजवा दिया है। जिसमें महोबा के रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है। सांसद ने बताया कि अभी तक महोबा में तीन प्लेटफार्म थे। जिससे गाड़ियां एक साथ आने में दिक्कत होती थी। आउटर में गाड़ी खड़ी होने से लोग परेशान होते थे। अब नई स्वीकृत गाड़ियां बढ़ने के पहले चौथे और पांचवें स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। प्लेटफार्म के साथ नई पटरियां भी बिछाई जाएंगी। प्लेटफार्म 500 मीटर लंबा होने के कारण इसके बीच आने वाले रेलवे हास्पिटल और मनोरंजन केंद्र का हाल सहित अन्य छोटी बड़ी बिल्डिंग तोड़ी जाएंगी। रेलवे अस्पताल संत जोसफ के पीछे शिफ्ट हो रहा है। सांसद ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को और अधिक लंबा कराया जाएगा। जिसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड दे चुका है।
अब संपर्क क्रांति जल्द 24 कोच की होगी
महोबा। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि खजुराहो निजामुद्दीन संपर्क क्रांति अब खजुराहो से 18 कोच के साथ वाया लालितपुर, झांसी जाएगी। मानिकपुर वाली संपर्क क्रांति 24 कोच के साथ सीधे जाएगी। जिससे खजुराहो का लिंक खत्म हो जाएगा। दोनों ट्रेन अलग-अलग हो जाएंगी। जिसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड से करा दी गई है। कुंभ मेले में 90 से अधिक स्पेशल ट्रेन लग जाने के कारण कोच की उपलब्धता नहीं है। कुंभ मेले के बाद यह व्यवस्था जल्द लागू होगी।