फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरुक

छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरुक

Mon, 04 Feb 2019 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरुक

विज्ञापन
महोबा। भारत सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन तहसील परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी सहदेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि देश में सर्वाधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।

सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली तहसील से प्रारम्भ होकर शहर कोतवाली, मेन मार्केट, ऊदल चौक, डाकघर, आल्हा चौक होते हुए तहसील में एक सभा के रूप में परिवर्तित हुई। रैली में छात्र-छात्राएं विभिन्न नारे सड़क दुर्घटना के तीन शिकार-नशा, नींद और तेज रफ्तार, हेलमेट लगाइए-जान बचाइये, जिंदगी नहीं इतनी सस्ती-मत करो इतनी मस्ती, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें आदि नारों से लोगों को जागरूक करते रहे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार, उपजिलाधिकारी राजेश यादव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, एआरएम आरएस चौधरी, जीजीआईसी प्रधानाचार्या सरगम खरे, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल किया जागरूक
- तहसील से डीएम ने हरीझंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed