{"_id":"59c407ea4f1c1bb2688b5b77","slug":"101506019306-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में रोशनी और चित्रकला में माया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में रोशनी और चित्रकला में माया ने मारी बाजी
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजनर (महोबा)। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत न्याय पंचायत स्तर पर निबंध, चित्रकला, वाद विवाद व स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। दो अक्तूबर को समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
न्याय पंचायत संसाधन केंद्र में प्रतियोगिताओं में अजनर, सगुनिया, स्यावन, मगरिया, पुरवा, बड़खेरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध लेखन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरिया की रोशनी ने बाजी मारी जबकि बड़खेरा के नरेश दूसरे और पुरवा की संगीता तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजनर की माया अनुरागी को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
वहीं स्यावन की साक्षी सक्सेना दूसरे स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में वीरेंद्र प्रताप ने बाजी मारी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगुनिया के प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित नारे लिखे। बेहतर स्लोगन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजनर के चंद्रशेखर कुशवाहा को पहला और सगुनिया के संदीप सिंह को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर एनपीआरसी प्रभारी रामकिशोर चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य बृजगोपाल, बृजभान, भरतलाल, राकेश, राजेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं