फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   100 youths of Mahoba will get health care training.

Mahoba News: महोबा के 100 युवाओं को मिलेगा हेल्थ केयर का प्रशिक्षण

Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
100 youths of Mahoba will get health care training.
महोबा। हेल्थ सेक्टर में कॅरिअर बनाने का सपना संजोए इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। कौशल विकास केंद्र ननौरा की ओर से जिले के 100 युवाओं को हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफल प्रशिक्षण हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को निजी सेक्टर में नौकरी भी दिलाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
कौशल विकास मिशन की ओर से जनपद के 100 युवाओं को इस वर्ष हेल्थ केयर का प्रशिक्षण लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण ब्लॉक कबरई के ननौरा गांव में स्थित कौशल विकास केंद्र में शोभा फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र प्रबंधक करन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन 10 नवंबर तक होंगे। इसमें आवेदन की आयु 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि छाया प्रति जमा करना अनिवार्य है। मास्टर ट्रेनरों की ओर से अभ्यर्थियों को छह माह तक हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल प्रशिक्षण हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी भी दिलाई जाएगी। ऐसे में यह प्रशिक्षण युवाओं के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण होगा। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अभ्यर्थी कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र ननौरा में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed