फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 people injured in different road accidents

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
10 people injured in different road accidents
महोबा/श्रीनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के करपहाड़िया गांव निवासी रविद्र सिंह (22) रविवार की देर रात बाइक से गांव के ही जयसिंह (32) और पिपरामाफ निवासी धनीराम (62) के साथ कस्बा श्रीनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। लौटते समय श्रीनगर मुख्य नहर के समीप महोबा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। इसी तरह बरातपहाड़ी निवासी अंकुश (06), ज्योरहा निवासी शिवकरन (10), श्रीनगर निवासी मुकेश (35), मवईखुर्द निवासी प्रिंस (09), शुक्रवारी बाजार निवासी रामसहाय (80), कुम्हरौड़ा निवासी आकाश (16) व कबरई निवासी ममता (35) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रविंद्र, आकाश, प्रिंस व ममता की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed