{"_id":"6543e0a5138c6eb5ae08b446","slug":"10-including-girl-injured-in-road-accidents-two-referred-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-2559-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 10 घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 10 घायल, दो रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कुलपहाड़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना अजनर के सगुनियामाफ निवासी धीरू (28) किसी कार्य से बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह कुलपहाड़ निवासी अंजू, शेखूनगर निवासी रमकी, कुआं निवासी रजनी, खंदियापुरा निवासी पूजा, खरेला निवासी अरविंद, जयेंद्रनगर निवासी संजू, सुभाषनगर निवासी राजाबाबू, गुढ़ा निवासी कमलिया और नयापुरा निवासी दुर्गा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रजनी व संजू की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -