{"_id":"65357945fbeda9acb50536b5","slug":"zubers-hard-work-pays-off-will-be-trained-at-sai-training-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8201-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंग लाई जुबेर की मेहनत, साई प्रशिक्षण केंद्र में होगा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंग लाई जुबेर की मेहनत, साई प्रशिक्षण केंद्र में होगा प्रशिक्षित
विज्ञापन
धनेवा में रहने वाले किसान का बेटा है जुबेर, रायबरेली स्थित केंद्र में मिलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सच्चे मन से किया गया प्रयास विफल नहीं होता, बल्कि रंग दिखाता है। ऐसा ही एक प्रयास धनेवा के रहने वाले ताइक्वांडो के ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी जुबेर अहमद ने किया, जिसका परिणाम रहा कि उन्हें रायबरेली में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रशिक्षण के लिए चुन लिया गया। प्राधिकरण में प्रशिक्षण के लिए चयनित होने पर ताइक्वांडो व स्टेडियम से जुड़े प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।
जुबेर धनेवा में रहने वाले किसान जाने आलम का बेटा है। जिले मेंं ताइक्वांडो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उसने प्रशिक्षण लेने का मन बनाया तथा स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास करने लगे। एक के बाद एक बेल्ट में प्रोन्नत पाने के बाद उसे ब्लैक बेल्ट की भी उपाधि मिल गई। साई केंद्र में प्रशिक्षण पाने के लिए उसने भी आवेदन किया था, जिसमें उसका चयन हो गया। उसके चयन पर उसके पिता जाने आलम व परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है।
भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में प्रशिक्षण के लिए चयनित करने पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। ताइक्वांडो के जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, अंशकालिक प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, आसिफ इकबाल व अबू फजल के साथ ही रिजवान अहमद, अजय वर्मा, अजीत आदि ने प्रसन्नता जताई है।