फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   zila panchyat chunaw

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा में सीधा मुकाबला

Tue, 29 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
zila panchyat chunaw
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा में सीधा मुकाबला
विज्ञापन

- किसी ने भी नहीं लिया नाम वापस, तीन को अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करेंगे सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच अब सीधा मुकाबला है। नाम वापसी की समयसीमा बीतने के उपरांत नामांकन करने वाले दोनों प्रत्याशियों में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट में सभी सदस्य मतदान करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर आठ से सदस्य चुने गए दुर्गा यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर छह से चुने गए रविकांत ने पर्चा भरा है। जांच में दोनों के पर्चे वैध मिले। मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी, मगर किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में नाम वापसी अवधि में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। चुनाव जीतने के लिए दोनों प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिले में चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी में से किसी ने भी अपना आवेदन पत्र वापस नहीं लिया है। ऐसे में अब तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 सदस्य चुनेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष
जिले में जिला पंचायत सदस्य पद पर कुल 47 सदस्य चुने गए हैं। जीत के लिए दोनों ही प्रत्याशियों को 24 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। अब देखना है कि दोनों प्रत्याशी में कौन सदस्यों का विश्वास जीत पाने में सफल होता है।

मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी बने परियोजना निदेशक
पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने के लिए परियोजना निदेशक राजकरन पाल को पीठासीन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व बीएसए ओमप्रकाश यादव को मतदान अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग में भी कर्मी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed