फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased mobile phone usage affects sleep-wake patterns

Maharajganj News: देर रात तक जागने की आदत बिगाड़ रही लोगों की नींद

Thu, 22 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Increased mobile phone usage affects sleep-wake patterns
महराजगंज। देर रात तक मोबाइल चलाने और सोशल मीडिया पर समय बिताने की आदत लोगों की नींद का चक्र बिगाड़ रही है। इसका असर उनकी दिनचर्या और कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा है। काम में मन नहीं लगने और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

आजकल युवाओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक में देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने का चलन बढ़ा है। लोग सोने के समय भी मोबाइल पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और चैटिंग करने में लगे रहते हैं। इससे सोने का निर्धारित समय लगातार आगे बढ़ता जाता है। सुबह काम, पढ़ाई या अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए जल्दी उठने के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। कई दिनों तक ऐसा होने से शरीर की सामान्य दिनचर्या प्रभावित होने लगती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त और नियमित नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने पर दिनभर थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक अनियमित दिनचर्या बनाए रखने से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सोने और जागने का समय निर्धारित करना चाहिए। सोने से पहले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से दूरी बनानी चाहिए। रात में चाय-कॉफी जैसे कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचना, शांत वातावरण में सोना और दिनचर्या नियमित रखना भी बेहतर नींद में मददगार हो सकता है। यदि पर्याप्त समय सोने के बाद भी लगातार थकान या नींद संबंधी परेशानी बनी रहती है, तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
देर रात तक जागने की आदत से बचाव के तरीके
- रोजाना एक ही समय पर सोने और सुबह उठने की आदत डालें।
- सोने से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें।
- हर रात सात से नौ घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- शाम और रात में चाय, कॉफी तथा अन्य कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचें।
- रात में बहुत भारी भोजन करने से बचें और सोने से ठीक पहले खाना न खाएं।
- नियमित शारीरिक गतिविधि और सुबह की धूप शरीर की जैविक घड़ी को नियमित रखने में मदद करती है।
- कमरे को शांत, अंधेरा और आरामदायक रखें।
- जरूरत होने पर छोटी झपकी लें, ताकि रात की नींद प्रभावित न हो।
- सोने से पहले हल्की किताब पढ़ें, गहरी सांस लें या ध्यान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed