{"_id":"6ad926c9f873ca0d480c7bdd","slug":"district-president-sandhya-stated-that-cooks-working-in-schools-are-being-continuously-removed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187568-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रसोइयों को हटाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रसोइयों को हटाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय मध्याह्न रसोइया फ्रंट संगठन के बैनर तले रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। संगठन की ओर से रसोइयों को काम से हटाने की प्रक्रिया बंद करने, मानदेय बढ़ाने और पूरे साल का भुगतान करने की मांग उठाई गई।
संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को लगातार हटाया जा रहा है। छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों को बाहर करने की प्रक्रिया से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रसोइयों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस दौरान गुड्डी देवी, गायत्री, सोना, कालिंदी, रीता, पाना, भानमती, दुर्गावती, दिनेश, कैलाश, राजेश, विमला आदि माैजूद रहीं।