{"_id":"66e8ad5613b8fa03f1019884","slug":"youths-made-obscene-taunts-on-woman-beat-her-when-she-protested-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-687397-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवकों ने महिला पर कसा अश्लील तंज, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवकों ने महिला पर कसा अश्लील तंज, विरोध पर पीटा
Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक चौराहे पर सोमवार देर शाम को बहन के घर से बच्चे के साथ लौट रही महिला पर युवकों ने अश्लील तंज कस दिया। महिला ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के भाई और उसके बच्चे की भी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में हुई है। वह अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ मायके आई है। सोमवार को अपनी बहन के घर आई थी। जहां से वापस अपने मायके आ रही थी। इस बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे अश्लील कमेंट कर दिया। इसका विरोध करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने फोन करके उन्हें सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ युवकों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख आरोपी युवक मौके से भाग निकले। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाई और बहन के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद