{"_id":"6699057c1c3925cd390f2a0d","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126992-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Thu, 18 Jul 2024 05:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
बरगदवा। क्षेत्र के मंगलापुर गांव के बाहर कारण माता स्थान के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलापुर निवासी विनोद साहनी के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र सूरज सहानी (18) बुधवार रात भोजन करने के बाद गांव में टहलने की बात कहकर घर से निकल गया था। घर के सभी सदस्य सो गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी मिली। मौके पर परिजन पहुंचे तो सूरज का शव पेड़ से फंदे से लटका था।
पुलिस की पूछताछ में घटना के बारे में परिजन कुछ सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।