फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth Mangal Dal is removing social evils

Maharajganj News: सामाजिक कुरीतियों को दूर कर रहा युवक मंगल दल

Thu, 15 Aug 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Youth Mangal Dal is removing social evils
महराजगंज। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और खेल को बढ़ावा देने में युवक मंगल दल विशेष योगदान दे रहा है। जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 1764 मंगल दल का गठन किया गया है, जिसमें 882 युवक और 882 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

शासन से कुल 1764 का ही लक्ष्य मिला है। विभाग ने अभी तक अपने पोर्टल पर 1290 दल का फीडिंग किया है। गांवों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और पर्यावरण संरक्षण और खेल आदि को बढ़ावा देने में युवक मंगल दल का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए विभाग की ओर से मंगल दल को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

जिले के 12 ब्लॉकों से 12 सबसे अच्छा कार्य करने वाले मंगलदल का चयन किया जाता है। जिन्हें प्रति मंगल दल पांच हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाती है, जबकि जनपद स्तर पर एक महिला और एक पुरुष मंगल दल को 20-20 हजार रुपये का सम्मान राशि दिया जाता है। विभाग का खेलकूद, नशा और दहेज प्रथा उन्मूलन पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 1764 मंगल दल का गठन किया जा चुका है। ग्राम पंचायतों में प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। बेहतर कार्य करने वाले मंगल दलों को सम्मानित किया जाएगा।
-वैभव सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed