फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth left for Punjab, body found on railway track

Maharajganj News: पंजाब जाने के लिए निकला युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Mon, 13 Oct 2025 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Youth left for Punjab, body found on railway track
महराजगंज। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा नग्न शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात रेलवे ट्रैक से गुजर रहे एक व्यक्ति ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन स्टाफ ने देखा कि शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था और उसका सिर धड़ से अलग था। घटना की जानकारी पाकर बृजमनगंज थाने की पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक पर पड़े शव के आसपास से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान योगेंद्र यादव (25) निवासी ग्राम समरधीरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र कुछ दिन पहले पंजाब कमाने के लिए घर से निकला था। अब उसका शव इस हालत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिली। रेलवे पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed