{"_id":"65cf5e78b6e6e62f14091347","slug":"youth-injured-in-fight-over-dancing-on-dj-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115901-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट, युवक घायल
Fri, 16 Feb 2024 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ऊटी खास में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे रिश्तेदारी में आया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ऊटी खास निवासी इंद्रेश चौधरी ने बताया कि 14 फरवरी को हमारे बड़े भाई विंद्रेश कुमार चौधरी के बेटे का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। खाना खाने के बाद परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी समय गांव के ही आकाश यादव, अमन यादव, राकेश यादव आ गए और डांस करते हुए हमारे परिवार के लोगों के साथ बदतमीजी करने लगे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो डीजे बंदकर उनको जाने के लिए कहा तो वह उग्र हो गए। गाली देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे रिश्तेदारी में आए संदीप चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुझे भी चोटे आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां धर्मेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी आकाश यादव, अमन यादव, राकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद