फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured after being hit by school bus

Maharajganj News: स्कूल बस की चपेट में आने से युवक घायल

Fri, 15 Mar 2024 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by school bus
घुघली। शुक्रवार की सुबह घुघली कप्तानगंज मार्ग पर स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूल बस में सवार 20 बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार भुवनी गांव के तिवारी चौक पर बस का ड्राइवर कप्तानगंज जाने के लिए बस को घुमा रहा था। तभी बाइक सवार अंकुश कुशवाहा (17) निवासी नारायणपुर तिवारी बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के जांघ की हड्डी टूट गई और घायल हो गया। लोगों ने घुघली पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डाक्टरों ने इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बस में सवार करीब 20 बच्चों को दूसरी बस बुलाकर कप्तानगंज स्कूल भेज दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बस और बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed