फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth gets admission in the presence of police

भर्ती सेंटर पर पुलिस की मौजूदगी में युवकों को मिला प्रवेश

Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth gets admission in the presence of police
नौतनवां इंटर कॉलेज में सेना भर्ती के दौरान कतारों में खड़े नेपाली युवा एवं तैनात फोर्स। - फोटो : MAHARAJGANJ
भर्ती सेंटर पर पुलिस की मौजूदगी में युवकों को मिला प्रवेश
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। सेना भर्ती के तीसरे दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच नेपाली युवकों को भर्ती स्थल पर प्रवेश मिला। सीओ अजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

गोरखा रेजीमेंट गोरखपुर की ओर से नौतनवां इंटर कॉलेज में चल रही भारतीय सेना में भर्ती के तीसरे दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती होने आए नेपाली युवाओं को प्रवेश मिला। शनिवार को नेपाल के प्रदेश नंबर 4 के प्यूठान, रोल्पा, बांके, पर्बत, मुसतांग और नवलपुर जिलों के युवकों की भर्ती थी। सुबह चार से 9 बजे तक 2200 युवकों को भर्ती में प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को भर्ती में आए युवकों को प्रवेश न मिलने पर हंगामा कर तोड़फोड़ की घटना के बाद मौके पर सर्किल की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया था। भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व विवाद न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed