{"_id":"66775be57f3be8e884059487","slug":"youth-fed-dhatura-seeds-to-friend-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125211-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवकों ने दोस्त को धतूरे का बीज खिलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवकों ने दोस्त को धतूरे का बीज खिलाया, हालत गंभीर
विज्ञापन
-गांव के पश्चिम बगीचे में अचेत अवस्था में मिला युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के महदा गांव में शनिवार को दो युवकों ने दोस्त को धोखे से धतूरे का बीज खिला दिया। उसके अचेत होने पर उसे बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
युवक को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि हीरो चौहान (18) निवासी महदा थाना कोठीभार को उसके दो दोस्त सुबह घर से साथ लेकर गांव के बाहर पश्चिम तरफ स्थित बगीचे में पहुंचे। जहां हीरो को झांसे में लेकर धतूरे का बीज खिला दिया। उसके बाद हीरो की तबीयत बिगड़ती देख दोनों भाग निकले। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शांति विजय मिश्रा ने कहा कि युवक की हालत नाजुक थी। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।