फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth drowns to death in Bargadwa village pond.

Maharajganj News: दूसरे दिन भी धरने पर जमे रहे चाचा और भतीजा

Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns to death in Bargadwa village pond.
नौतनवा। जमीन के विवाद में न्याय न मिलने के विरोध में ग्राम सभा शीशगढ़ निवासी चाचा और भतीजा का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे हरिराम ने बताया कि ग्राम सभा शीशगढ़ में उनकी कुछ जमीन है। सरकारी दस्तावेज (खतौनी) में उनकी पत्नी नाम दर्ज है। उक्त जमीन पर वह अपना कृषि कार्य भी करते आ रहे हैं। आरोप है कि उनके विपक्षियों द्वारा विवाद उत्पन्न कर बिना किसी कारण के उक्त जमीन पर उन्हें कृषि कार्य करने से रोका जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि समस्या को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत भी की। गत 17 जुलाई को भी वह नौतनवा तहसील में धरना देने हेतु पहुंचे किंतु अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर उन्हें धरना देने से रोक दिया गया था, बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई न होने पर थक-हारकर धरने पर बैठना पड़ा। धरने पर बैठे हरिराम एवं संजय का कहना है कि न्याय मिलने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed