{"_id":"6a6a62ec88ec1a721c0f1014","slug":"youth-drowns-to-death-in-bargadwa-village-pond-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-182259-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरगदवा गांव के पोखरे में युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरगदवा गांव के पोखरे में युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक युवक की गांव के दक्षिण स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, घटना के दो घंटे बाद युवक को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरगदवां गांव निवासी महेंद्र उर्फ छोटू (30) बुधवार की दोपहर पोखरे के किनारे खड़ा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर उसके अंदर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण तैराक के सहयोग से डूबे युवक की घंटों तलाश की लेकिन युवक बरामद नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे अग्निशमन टीम के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बरगदवा धनंजय राय ने बताया डूबे युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।