फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth drowns in river while filling urn

Maharajganj News: कलश भरने के दौरान नदी में डूबा युवक

Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in river while filling urn
नौतनवा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव जंगल गुलरिहा में लक्ष्मीपूजा के लिए रोहिन नदी में जल भरने के दौरान एक युवक डूब गया। आसपास के लोगों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव जंगल गुलरिहा में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को लक्ष्मी पूजन के लिए श्रद्धालु हर्षोल्लास एवं गाजे-बाजे के साथ पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर के पिपरडाले टोले के पास रोहिन नदी में कलश भरने गए थे। गांव के शिवचरन यादव के 18 वर्षीय बेटा रविंद्र यादव उर्फ बिरजू भी कलश यात्रा में गए थे। इस दौरान कुछ युवक नदी में नहाने लगे। इस दौरान रविंद्र भी नहाने गए और गहरे पानी में चले गए, जिससे डूब गए। साथ में मौजूद लोगों ने पता लगाया लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed