{"_id":"679144d970ab61b2080dbf02","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-police-accused-of-beating-him-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141135-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत पुलिस पर पिटाई का आरोप
Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
घुघली। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से घायल होने के बाद मौत हुई है। वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोप को निराधार बताया है।
मृतक के चाचा के अनुसार, छह महीने पहले कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को मृतक के भाई का लड़का भगा ले गया था। कोठीभार पुलिस ने मृतक के भाई के घर से लड़की को बरामद करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिछले महीने लड़की फिर फरार हो गई। इसकी तलाश करने कोठीभार पुलिस मृतक के घर आई थी।
परिजनों का आरोप है कि दिसंबर महीने में भी उसका भाई रमेश कथा सुन रहा था। तभी कोठीभार पुलिस लड़की की खोजबीन के बहाने 21 जनवरी के शाम को घर आई थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसकी पिटाई की थी। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे राजेश की हालत गंभीर होते देख परिजन जब तक एंबुलेंस बुलाया जाता तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव के अनुसार, परिजनों का आरोप निराधार है। राजेश की मौत उसके लंबी बीमारी से हुई। उसको कैंसर जैसी कई बीमारी थी जिसके संक्रमण पूरे शरीर में फेल चुका था जिसके कारण उसकी मौत हो गई।