फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies of electric shock while plugging in motor

Maharajganj News: खेत से लौट रहे किसान की दो बाइकों की टक्कर में मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 12 Aug 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while plugging in motor
परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर इमिलिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

धनगड़ा निवासी सचिन (19) का सीएचसी में जारी है इलाज
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर इमिलिया गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में जारी है।

जानकारी के अनुसार इमिलिया निवासी नाथू शर्मा (52) मंगलवार को बाइक से खेत देखने गए थे। खेत से वापस घर लौटते समय इमिलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार धनगड़ा निवासी सचिन (19) की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नाथू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़े पुत्र उपेंद्र और सतेंद्र बाहर रहकर काम करते हैं जबकि छोटा पुत्र शिवेंद्र घर पर रहकर पढ़ाई करता है। घटना के बाद पत्नी माया समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed