{"_id":"666e06bd037b1aed990a0276","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-124740-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 16 Jun 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। भगवतनगर परसिया में बृहस्पतिवार की रात में बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले गए। शुक्रवार की देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया निवासी सुरेंद्र यादव 34 बृहस्पतिवार की रात में करीब नौ बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की देर रात युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप हैं गांव के दो व्यक्ति युवक का जबरदस्ती खंभे पर तार ठीक करने के लिए चढ़ने को कहा था। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आरोप की पुष्टि नहीं हो पा रही है। जिसकी जांच की जा रही है।