फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after coming into contact with live wire in Maharajganj.

दर्दनाक हादसा: मछली पालन की पोखरी के तार में दौड़ रहा था करंट, रोपाई करने गया था युवक- चपेट में आने से मौत

Sun, 05 Jul 2026 05:57 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Sun, 05 Jul 2026 05:57 PM IST
सार

मृतक के भाई महेंद्र साहनी ने सोनौली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जगरनाथपुर टोला, भारिया निवासी एक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए पोखरी का निर्माण कराया था, जिसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए गए थे। आरोप है कि उन तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। 

विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live wire in Maharajganj.
हादसे की सूचना पर मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगरनाथपुर टोला, भारिया गांव में रविवार की सुबह बिजली प्रवाहित कंटीले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रकाश साहनी पुत्र विक्रम साहनी, निवासी ग्राम खरहरवा, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रकाश शनिवार को धान की रोपाई के लिए जगरनाथपुर आया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने भांजे के साथ खेत में पानी चलाने गया था।

विज्ञापन

मृतक के भाई महेंद्र साहनी ने सोनौली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जगरनाथपुर टोला, भारिया निवासी एक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए पोखरी का निर्माण कराया था, जिसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए गए थे। आरोप है कि उन तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान प्रकाश साहनी बिजलीयुक्त कंटीले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाश साहनी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed