{"_id":"6a4eb9e00d59bfad100a8736","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-passenger-train-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180830-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मुड़ेहरा गांव में दिवंगत नाना के घर रहता था सतीश
अड्डा बाजार। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड के नईकोट स्टेशन के दक्षिणी बंद ढाला के पास बुधवार की शाम 6:40 पर नौतनवा जा रही पैसेंजर ट्रेन 55071 की चपेट में आकर सतीश यादव (18) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर नौतनवा थाने संपतिहां चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
मुड़ेहरा निवासी उमेश यादव ने बताया कि कैंपियरगंज थानांतर्गत जनकपुर निवासी सतीश नौतनवा थाना क्षेत्र के मुड़ेहरा गांव में अपने नाना स्वर्गीय संतलाल यादव के घर रहता था। हालांकि उस घर में और कोई नहीं बल्कि उसके दो अविवाहित बड़े भाई सनी और मनीष भी रहते हैं। वह दोनों घर पर मौजूद नहीं हैं।
गेटमैन रामवृक्ष चौहान ने बताया कि रेलवे पोल 29/1 और 29/2 के बीच नकहा से नौतनवा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने कहा कि शिनाख्त हो गई है। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।