फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth can also become voters through the Voter Service Portal.

Maharajganj News: वोटर सर्विस पोर्टल के जरिये भी मतदाता बन सकते हैं युवा

Fri, 26 Dec 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth can also become voters through the Voter Service Portal.
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऑफलाइन की भी सुविधा
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है प्रक्रिया
महराजगंज। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अब वोटर सर्विस पोर्टल से भी मतदाता बन सकेंगे। लोगों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके पूरा विवरण भरना होगा। सत्यापन के बाद आवेदक मतदाता बनाए जाएंगे। नए मतदाता बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जनपद में 19 लाख मतदाताओं के लिए एसआईआर की प्रक्रिया प्रभावी है। अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन ने ऑनलाइन व ऑफलाइन भी बीएलओ को फार्म छह उपलब्ध करा दिया है। हालांकि इसकी विधिवत प्रक्रिया 31 दिसंबर के बाद शुरू होगी लेकिन अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए विभाग ने आवेदन कराना शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मिलने पर बीएलओ उसका सत्यापन करेंगे। इसके बाद आवेदक मतदाता बनाए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन


वर्जन
वोटर सर्विस पोर्टल से भी नए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म 6 को ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर जमा किया जा सकता है। बीएलओ के सत्यापन के बाद नाम जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed