फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth beaten to death for false honor in Maharajganj

मोहब्बत की सजा मौत: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव

Tue, 26 Sep 2023 09:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Sep 2023 09:52 AM IST
सार

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर शाम युवक के पिता की शिकायत पर सात लोगों, प्रेमिका, उसके माता-पिता, भाई, बड़ी बहन, बहनोई और शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ हत्या, साजिश, दंगा करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Youth beaten to death for false honor in Maharajganj
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना के एक गांव में झूठी शान के लिए युवती के घर वालों ने रविवार की रात पूर्व प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के दम तोड़ने के बाद उसके शव को भूसे में छिपा दिया था। परिजनों के दबाव पर युवक को बातचीत करने के बहाने प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था।

विज्ञापन


युवक के पिता की शिकायत पर सोमवार सुबह पुलिस युवक की तलाश में पहुंची तो लड़की के परिजन घर की तलाशी नहीं लेने दे रहे थे। इसके बाद चार थानों की फोर्स बुलाकर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो युवक का शव भूसा घर में भूसे में दबा मिला। उसके दोनों हाथ बंधे थे और सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर को घेरकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर शाम युवक के पिता की शिकायत पर सात लोगों, प्रेमिका, उसके माता-पिता, भाई, बड़ी बहन, बहनोई और शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ हत्या, साजिश, दंगा करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती, उसके माता-पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच बच्चों की मां गई प्रेमी के साथ, पति ने लगाई गुहार

वहीं, वारदात के बाद से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल के साथ पीएसी और क्यूआरटी बल तैनात किए गए हैं। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस और पीएसी ने गांव में फ्लैग मार्च किया है।
 

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान की गांव के बाहर आटा-चक्की है। उनका बेटा रात में वहीं सोता था। बताते हैं कि पूर्व प्रधान के बेटे का गांव की एक युवती से आठ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान का बेटा युवती की शादी तुड़वाने का प्रयास कर रहा था। इससे युवती के परिजन नाराज थे। वहीं, प्रेमी अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका था।

इसे भी पढ़ें: मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं

बताते हैं कि रविवार की रात खाना खाने के बाद युवक आटा-चक्की पर सोने गया था। सोमवार को सुबह आठ बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर शक के आधार पर पुलिस से शिकायत की और युवती के घर की तलाशी लेने के लिए कहा। आशंका जताई कि युवती के घर वालों ने उनके बेटे के साथ अनहोनी कर दी है।

इसी बीच मामले की जानकारी होने पर गांव के लोग युवती के दरवाजे पर पहुंच गए। सभी घर की तलाशी लेने की मांग करने लगे, लेकिन युवती के घर वाले तैयार नहीं हो रहे थे। वे पुलिस चौकी प्रभारी से भिड़ गए।

इसे भी पढ़ें: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई

युवती के परिजनों के अड़ियल रवैये के बाद पनियरा, घुघली, भिटौली और श्यामदेउरवां थाने की पुलिस बुलाई गई। चार थानों की पुलिस पहुंचने के बाद युवती के घर की तलाशी ली गई तो भूसाघर में भूसे के बीच बोरे में भरा युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोग उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed