फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth Award to youth for outstanding work

Maharajganj News: उत्कृष्ट कार्य के लिए युवाओं को यूथ अवाॅर्ड

Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youth Award to youth for outstanding work
महराजगंज। सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझकर उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा सम्मान प्राप्त करेंगे। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत 10 उत्कृष्ट युवाओं को विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड प्रदान करेगी। यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाएगा, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच है। जिन्होंने राष्ट्रीय तथा सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया है। प्रत्येक पुरस्कृत होने वाले को 50 हजार रुपये, स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। यह क्षेत्र हैं शामिल: विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। समाज के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास भी माना जा सकता है। इसके तहत खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता अभियान, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग, जैव विविधता को शामिल किया गया है। यूथ अवॉर्ड युवाओं में न सिर्फ सामाजिक दृष्टिकोण बल्कि राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय बनाने का कार्य करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed