फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth attacked due to old enmity, FIR registered

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked due to old enmity, FIR registered
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परतावल के धरमंता टोला निवासी रामू जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने पिता के मित्र आत्मा चौहान से मिलने लखिमा गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान गांव में घर के पास स्थित बांस की कोठी के निकट पहले से घात लगाए बैठे देवा चौहान निवासी लखिमा ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर देवा चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed