फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested for illegal felling of trees in Pakdi Range.

Maharajganj News: पकड़ी रेंज से अवैध कटान करता युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for illegal felling of trees in Pakdi Range.
सिंदुरिया। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज की पकड़ी रेंज अंतर्गत महलगंज प्रथम बीट में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से अवैध रूप से काटा गया पेड़ भी बरामद किया।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, महलगंज प्रथम बीट में अवैध कटान की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने देर रात बारिश के बीच एक व्यक्ति को पेड़ काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर कटे हुए पेड़ को कब्जे में लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि अवैध कटान, तस्करी और वन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी वन अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कार्रवाई में वन दरोगा बृजेश चौहान और विपुल मिश्रा के नेतृत्व में वन रक्षक विक्रांत सिंह तथा चौकीदार ऋत्विक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed