{"_id":"6a84bed32888f3b2cd0098c4","slug":"youth-and-his-family-members-attacked-following-a-minor-altercation-fir-registered-against-four-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183479-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली कहासुनी के बाद युवक और उसके परिजन पर हमला, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली कहासुनी के बाद युवक और उसके परिजन पर हमला, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पिपरा जददू गांव का मामला, मारपीट में युवक घायल
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा जददू गांव में मामूली कहासुनी के बाद 4 लोगों ने एक युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गांव निवासी नबी अहमद 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे गांव में रास्ते से होकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही वसीम ने सिगरेट पीकर उसके ऊपर धुआं फूंकना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वसीम, मेराज उर्फ राजू, अहमद रजा और शाहरुख गोलबंद होकर लाठी-डंडा लेकर नबी अहमद के दरवाजे पर पहुंच गए।
आरोप है कि चारों ने नबी अहमद और उनके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें नबी अहमद के सिर में चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने इलाज कराने के बाद 15 अगस्त 2026 को थाना भिटौली में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।